कर्मचारियों का कहना है कि सरकार कर्मचारियों के वेतन में 23.5 फीसद बढ़ोतरी का प्रचार कर भ्रम फैला रही है। हकीकत में यह बढ़ोतरी महज 14.29 फीसद की है। एचआरए भत्ते को भी घटाकर 30 फीसद से 24 फीसद, 20 फीसद से 16 फीसद व 10 फीसद से घटाकर 08 फीसद कर दिया गया है। महंगाई के दौर में यह सिफारिश औचित्य से दूर नजर आती है।