इसलिए बीजेपी की बढ़ती जा रही है ताकत, विरोधी दल नहीं दे पा रहे शिकस्त
यूपी चुनाव 2022 में अभी काफी समय है लेकिन बीजेपी ने अभी से अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी का जादू व बीजेपी कार्यकर्ताओं की फौज का असर था कि यूपी में अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन के बाद भी पार्टी ने 62 सीट पर विजयी हुई थी जबकि दो अन्य सीट सहयोगी पार्टी अनुप्रिया पटेल के अपना दल को मिली थी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी भी सक्रिय नहीं दिख रही है। इसके विपरित बीजेपी लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है। यूपी की ११ सीटों पर उपचुनाव होने है, जिसमे सीएम योगी आदित्यनाथ को एक और परीक्षा होगी। फिलहाल बीजेपी अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है, जबकि विरोधी दल शांत बैठे है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने की कसम खाकर आठ माह से नंगे पैर ही चलाता था रिक्शा ट्राली, ऐसे पूरा हुआ सबसे बड़ा सपना