8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने की कसम खाकर आठ माह से नंगे पैर ही चलाता था रिक्शा ट्राली, ऐसे पूरा हुआ सबसे बड़ा सपना

पीएम नरेन्द्र मोदी ने की मुलाकात, जानिए कितनी स्पेशल है मंगल केवट की कहानी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Jul 2019, 3:48 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने की कसम खायी और आठ माह से नंगे पैर ही ट्राली चला रहे मंगल केवट का शनिवार को सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगल केवट से केवल मुलाकात ही नहीं हुई है बल्कि पीएम मोदी ने उनका मोबाइल लेकर बीजेपी की सदस्यता भी दिलायी है। ट्राली चलाने वाले मंगल केवट की कहानी दिलचस्प होने के साथ दूसरों के लिए प्रेरणा दायक भी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस से शुरू की थी यह योजना, बजट में मिली बड़ी सौगात

IMAGE CREDIT: Patrika

राजघाट पर निवास करने वाले मंगल केवट रिक्शा ट्राली चला कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। मंगल केवट के जीवन में परिवर्तन १७ सितम्बर २०१९ को आया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जब स्वच्छता मिशन की शुरूआत की थी तो मंगल बहुत अधिक प्रभावित हुए। इसके बाद तो मंगल प्रतिदिन राजघाट के पास स्वच्छता अभियान चलाने लगे। पीएम मोदी की बातों ने मंगल को इतना अधिक प्रभावित किया कि अपनी कमाई के 20 से 30रुपये प्रतिदिन सफाई पर खर्च करने लगे। गंगा घाट पर डस्टबीन रखना, झाडू खरीदना आदि पर खुद के कमाये ही पैसे खर्च करते हैं। घाट से गंदगी उठा कर रिक्शा ट्राली पर लाद कर उसे किसी गड्ढे में डालते हैं। पिछले कई साल से मंगल केवट प्रतिदिन यही काम करते हुए गंगा घाट को साफ रखने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े:-आभासी संग्रहालय देखेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी, मान महल में लांच हुआ था पायलट प्रोजेक्ट

पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने रिक्शा ट्राली चला कर जाना चाहते थे दिल्ली, डीएम से मांगी थी अनुमति
मंगल केवट को स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने की बहुत इच्छा थी। इसके लिए उन्होंने बनारस के जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जाने की अनुमति मांगी थी। मंगल ने कहा था कि उसके पास पैसे नहीं है इसलिए वह अपना रिक्शा ट्राली चला कर ही दिल्ली जायेगा। रास्ते में या दिल्ली पहुंचने पर किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए ही जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया था मंगल उस समय दिल्ली नहीं जा सके लेकिन खुद पीएम मोदी जब बनारस आये तो मंगल से भेंट कर उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलायी।
यह भी पढ़े:-पौधा दिखा कर किया जायेगा पीएम मोदी का स्वागत, सुरक्षा के रहेंगे सख्त इंतजाम

आठ माह से नहीं पहनी थी चप्पल, कहा अब जाकर पूरी हुई कसम
पत्रिका से खास बातचीत में मंगल ने बताया कि मैंने कसम खायी थी कि पीएम मोदी से जब तक भेंट नहीं होती है तब तक चप्पल नहीं पहनेंगे। आठ माह से बिना चप्पल पहने ही रिक्शा ट्राली चलाते है और अन्य काम करते थे लेकिन अब पीएम मोदी से मुलाकात हो गयी है इसलिए मेरी कसम भी पूरी हो चुकी है। मंगल ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा था कि किसी समस्या के समाधान का आप हिस्सा नहीं है तो खुद ही एक समस्या है यह बात अच्छी लगी थी उसके बाद से स्वच्छता अभियान चला रहा हूं। मंगल ने बताया कि उसके घर में पत्नी रेनू व तीन बच्चे है। पत्नी हमेशा कहती थी कि मेहनत से कमाये पैसे और काम में क्यों खर्च करते हैं तो मंगल कहते थे कि अपने आस-पास के क्षेत्र के स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है इसका लाभ भी सभी को मिलेगा।
यह भी पढ़े:-पोस्टमार्टम के बाद फिर दफन किया गया डिप्टी सीएमओ का शव