8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोस्टमार्टम के बाद फिर दफन किया गया डिप्टी सीएमओ का शव

मां की आशंका पर छह माह बाद कब्र से निकाला गया था, पोस्टमार्टम तो हुआ पर रिपोर्ट का नहीं हो पाया खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Jul 2019, 7:56 PM IST

dr Rafi death body

dr Rafi death body

वाराणसी. डिप्टी सीएमओ रहे डा. रफी परवेज की मौत के कारण पर अभी पर्दा नहीं उठ पाया है। आदमपुर पुलिस ने शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया था इसके बाद शव को फिर से कब्र में दफना दिया गया है। आजमगढ़ पुलिस ने अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कही है, जबकि आदमपुर पुलिस का कहना है कि हमे जितना आदेश मिला था उसका अनुपालन करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में आयेगी। इसे सारी प्रक्रिया का पालन करते हुए सही जगह पर भेज दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-मां के लिए छह माह बाद कब्र से बेटे का निकाला गया शव, बेहद दिलचस्प है कहानी

सलेमपुर निवासी डा.रफी परवेज आजमगढ़ में डिप्टी सीएमओ पद पर तैनात थे। आजमगढ़ के सरकारी अस्पताल में चर्म रोग विभाग में कार्यरत थे। ससुराल में गंभीर रुप से बीमार हुए थे और बनारस में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। इसके बाद आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में डा.रफी के शव को दफना दिया गया था। डा.रफी की मां अफरोज को अपने बेटे की बीमारी से मौत होने पर विश्वास नहीं था इसलिए आजमगढ़ के डीएम से भेट कर बेटे का पोस्टमार्टम करो की मांग की थी। मामला जब एडीजी जोन तक पहुंचा था और जिलाधिकारी व बनारस पुलिस की पहल पर शव को कब्र से निकाल कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया था लेकिन अभी तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गयी है।
यह भी पढ़़े:-सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी मौत के बाद इस सबसे बड़े मामले में हुआ बरी, मनोज सिन्हा को लगा बड़ा झटका

पुलिस ने करायी है शव निकालने की वीडियोग्राफी
पुलिस ने शव निकलाने की वीडियोग्राफी करायी है। वीडियोग्राफी में शव का चेहरा नहीं दिख रहा है लेकिन शरीर काफी हद तक ठीक लग रहा था जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव अधिक खराब नहीं हुआ होगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों को खुलासा हो जायेगा। फिलहाल सभी की निगाहे डा. रफी की पोस्टमार्टम पर लगी हुई है जिसके बाद ही पता चलेगा कि डिप्टी सीएमओ की हत्या हुई थी या मौत।
यह भी पढ़े:-बसपा सांसद अतुल राय को कोर्ट ने फिर दिया झटका, कहा सभी के लिए बराबर है कानून