8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आभासी संग्रहालय देखेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी, मान महल में लांच हुआ था पायलट प्रोजेक्ट

6 जुलाई को पौधरोपण व सदस्यता अभियान का करेंगे शुभारंभ, एसपीजी ने मान महल के पास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Jul 2019, 1:51 PM IST

Maan Mahal

Maan Mahal

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के 6 जुलाई को बनारस दौरे को देखते हुए तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। अभी तक पौधरोपण अभियान को शुरू करने के साथ बीजेपी के सदस्यता अभियान का ही शुभारंभ करने वाले थे लेकिन अब पीएम नरेन्द्र मोदी मान महल जाकर वहां पर बने अनूठे आभासी संग्रहालय को देखने भी जायेंगे। शुक्रवार को एसपीजी के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मान मंदिर के पास सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
यह भी पढ़े:-पौधा दिखा कर किया जायेगा पीएम मोदी का स्वागत, सुरक्षा के रहेंगे सख्त इंतजाम

पीएम नरेन्द्र मोदी का बनारस दौरा सुबह से ही आरंभ हो जायेगा। सुबह १० बजे के पहले पीएम मोदी बाबतपुर हवाई अड्डे पर लगी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से सीधे हरहुआ जायेंगे। पीएम मोदी यहां के कन्या पाठशाला में बनारस के आनंद कानन स्वरुप को फिर से जीवित करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी यहां पर नवग्रह पौधरोपण कर मिशन हरियाली की शुरूआत करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से ही बड़ालालपुर स्थित पं दीनदयाल हस्तकला सांस्कृतिक संकुल जायेंगे। पीएम मोदी यहां पर बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। संकुल में पांच हजार बीजेपी कार्यकता उपस्थित रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मान महल जाकर आभासी संग्रहालय का अवलोकन करने जायेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस संग्रहालय का फरवरी में उद्घाटन किया था लेकिन यहां पर जा नहीं पाये थे। बनारस में लगभग तीन घंटे रहने के बाद पीएम मोदी वापस रवाना होंगे।
यह भी पढ़े:-नवग्रह वाटिका लगायेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी, कार्यक्रम में हुआ बदलाव

पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट था आभासी संग्रहालय, बनारस की थ्रीडी पर उतारी गयी है बनारस की जीवनशैली
मान महल में बना आभासी संग्रहालय पीएम नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। आभासी संग्रहालय पहले नई दिल्ली में बनाया जाना था लेकिन बाद में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनारस में लांच किया गया। पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद नई दिल्ली ने साकार किया था। प्रोजेक्ट पर कुल दस करोड़ की लागत आयी थी। आभासी संग्रहालय में बनारस के लोगों का मिजाज, मस्ती, खान-पान, लोगों की रईसी, तीज-त्योहार, पर्व, मंदिर, सांस्कृतिक विरासत, कलाकार, साहित्यदेवी आदि सभी चीजों को वर्चुअल रियल्टी टेक्लोलॉजी से थ्रीडी प्रदर्शन किया जाता है। गंगा घाट, काशी विश्वनाथ आदि सभ महत्वपूर्ण जगहों को प्रोजेक्टर, एलईडी, वीडियो क्लिप एंव अन्य सुनने वाले माध्यमों से स्कीन पर उतारा जाता है। देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए आभासी संग्रहालय बहुत पसंद आता है, जिसके माध्यम से वह शहर के इतिहास, प्रमुख स्थल से लेकर बनारस के फक्कड़पन को मिनटो में ही समझ पाते हैं।
यह भी पढ़े:-PM Modi के इस अभियान को सफल बनाने में जुटी बीजेपी, आम से लेकर खास तक को जोडऩे की तैयारी