
PM Narendra Modi
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र से मिशन हरियाली के साथ बीजेपी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का शुभांरभ किया। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी एक कुशल अर्थशास्त्री भी दिखे। कहा पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का जो संकल्प लिया है वह सिद्धी तक जायेगा। बजट के बाद भारत की अर्थव्यवस्था को पांच करोड़ डालर पहुंचने की बात पर विरोधियों के कटाक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि कुछ लोग पेशेवर निराशावादी होते हैं जो समस्या के समाधान की जगह उसे संकट बना देते हैं। पीएम मोदी ने अपने संकल्प को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। कहा वो जो सामने मुश्किलों का अंबार है, उसी से तो मेरे हौंसले की मीनार है। चुनौतियों को देख कर घबराना कैसा, इन्हीं में तो छिपी संभावना अपार है। विकास के पथ में परिश्रम की महक है, यही तो मंा भारती का अनुपम श्रृंगार है। गरीब-अमीर बन गये नये हिंद की भुजाएं, बदलते भारत की यही ता पुकार है। देश पहले चला और आगे बढ़ा, अब न्यू इंडिया दौडऩे को बेताब है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने की कसम खाकर आठ माह से नंगे पैर ही चलाता था रिक्शा ट्राली, ऐसे पूरा हुआ सबसे बड़ा सपना
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था जितनी अधिक बढ़ी होगी। उसका उतना अधिक फायदा लोगों को होगा। देश में विकास के सारे संसाधन मौजूद है और 130 करोड़ भारतीय संकल्प कर ले तो अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व सरकारों ने 50 से 55 साल तक एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनायी थी और इतने समय में जितने गैस कनेक्शन दिये थे। हमारी सरकार पांच साल में ही एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनायी है और पहले से अधिक गैस कनेक्शन दिये गये हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपना सारा भाषण बजट पर ही केन्द्रीत करते हुए कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य के साथ सुंदर पर्यावरण बनाने की मुहिम चलायी गयी है जिससे भी लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सही होने से लोगों के पैसे बचेंगे। स्वच्छता होने से उन्हें बीमारी से बचाया जा सकता है और सुंदर पर्यावरण होने से पर्यटन में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी ने इन पांच लोगों को खुद दिलायी सदस्यता, कोई चलता है रिक्शा ट्राली तो कोई करता है मकान पेंटिंग का काम
अन्नदाता बनेंगे ऊर्जादाता
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है। किसान हमारे अन्नदाता है जो अब ऊर्जा दाता बनने वाले हैं। किसानों को खेत में सोलर प्लांट लगाया जायेगा। बिजली पैदा होगी तो किसानों के पैसे की बचत होने के साथ उसी बिजली को बेच कर अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस से शुरू की थी यह योजना, बजट में मिली बड़ी सौगात
दल के साथ देश का दूत बने बीजेपी कार्यकर्ता
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता दल के साथ देश का भी दूत बने। प्रत्यके बूथ पर पांच दम्पत्ति को अपने पांच बच्चों के नाम पर पेड़ लगवाये और उसका ध्यान रखे। पीएम मोदी ने कहा कि आज बीजेपी लगातार विस्तार कर रही है वह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण के कारण है।
यह भी पढ़े:-Budget 2019-बजट को लेकर CA ने किया बड़ा खुलासा, कहा अब यहां पर नहीं होगा भ्रष्टाचार
मिशन हरियाली की शुरूआत की, वर्चुअल म्यूजिम भी देखा
पीएम नरेन्द्र मोदी सबसे पहले बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। यहा पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग से हरहुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय जाकर पौधरोपण किया। आनंद कानन के लिए नवग्रह वाटिका लगाने के बाद बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल पहुंचे। यहां पर बीजेपी के ट्रोल फ्री नम्बर की शुरूआत की और पांच लोगों को खुद बीजेपी का सदस्य बनाया। इसके बाद मान मंदिर जाकर वर्चुअल म्यूजिम का अवलोकन किया। यहां पर थ्री डी तकनीक से काशी की विरासत व जीवन देखने के साथ पांच गाइड से बात भी की। पीएम मोदी के साथ बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-आभासी संग्रहालय देखेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी, मान महल में लांच हुआ था पायलट प्रोजेक्ट
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
6 Jul 2019, 7:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश




