बाढ़ की स्थिति को सीएम ने देखा
सीएम योगी का हेलीकॉप्टर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में उतरा। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी सहित ज़िले के आला अधिकारी मौजूद थे। सीएम का काफिला यहां से सीधे राजघाट के लिए रवाना हुआ। सीएम योगी एनडीआरएफ (NDRF) की नाव पर सवार होकर गंगा और वरुणा में मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देखा।