scriptप्रियंका गांधी के बनारस आने से पहले कांग्रेसजनो ने बजरडीहा प्रकरण में मृत बच्चे के परिवार को सौंपे 50 हजार रुपये | Congress handed over 50,000 to family of dead child of Bajradiha | Patrika News
वाराणसी

प्रियंका गांधी के बनारस आने से पहले कांग्रेसजनो ने बजरडीहा प्रकरण में मृत बच्चे के परिवार को सौंपे 50 हजार रुपये

-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व यूपी के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े के नेतृत्व में बजरडीहा पहुंची टीम-मृत बच्चे की मां को भी दिया जाना है 50,000 रुपये-प्रियंका से मिल सकते हैं बजरडीहा पीड़ित

वाराणसीJan 09, 2020 / 07:51 pm

Ajay Chaturvedi

बजरडीहा कांड में मृत बच्चे की दादी को सहायता राशि सौंपते कांग्रेस नेता

बजरडीहा कांड में मृत बच्चे की दादी को सहायता राशि सौंपते कांग्रेस नेता

वाराणसी. प्रियंका गांधी के बनारस दौरे से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को स्थानीय कांग्रेसजनों की टीम पहुंची बजरडीहा और गत 20 जनवरी की घटना में मृत बच्चे के पिता को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी। इस बीच स्थानीय कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका के शुक्रवार के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने का काम जारी रहा। हालांकि महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पत्रिका को बताया कि कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी सुबह 10 बजे बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगी। वह 10.30 बजे बाबतपुर से सीधे राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर आएंगी। इसके बाद वह घाट पर ही सीएए, एनआरसी के विरोध में जेल जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
इस बीच कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व यूपी के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े, प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप, बनारस के पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे आदि दिन में बजरडीहा पहुंचे। वहां गत 20 दिसंबर की घटना में मृत बच्चे के पिता को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। मदद की राशि मृत बच्चे की दादी को सौंपी गयी। सूत्रों का कहना है कि बच्चे की मां को भी इतनी ही सहायता राशि दी जानी है, गुरुवार को उससे मुलाकात नहीं हो पाई। अब उसे यह आर्थिक मदद बाद में की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका बजरडीह नहीं जाएंगी लेकिन वहां के पीड़तों को उनसे मिलवाने का प्रयास जारी है।
ये भी पढें- कड़कड़ाती ठंड में क्या बनारस की सियासत गरमाने में सफल होंगी प्रियंका गांधी!

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी शुक्रवार की सुबह 10 बजे बनारस पहुंचेंगी। वह सीधे राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचेंगी। यहां दर्शन पूजन करेंगी। यहां से वह बोट से ही गुलेरिया कोठी जाएंगी। वहीं वह सीएए,एनआरसी के विरोध में जेल जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। उनसे बातचीत करेंगी। उनका अभिनंदन भी करेंगी। यहीं व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीतने वाले एनएसयूआई के पदाधिकारियों से भी मिल सकती हैं। इसके अलावा इसी जगह वह बजरडीहा पीड़ितों से भी मुलाकात कर उनके साथ संवेदना जताएंगी। हालांकि बनारस कांग्रेस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अलबत्ता पदाधिकारी प्रियंका के गुलेरिया कोठी जाने से देर शाम तक इंकार करते रहे। उन्होंने कहा कि देर रात तक नए स्थान का चयन किया जाएगा जहां वह जेल जाने वालों और बजरडीहा पीड़ितों से मिलेंगी।

Home / Varanasi / प्रियंका गांधी के बनारस आने से पहले कांग्रेसजनो ने बजरडीहा प्रकरण में मृत बच्चे के परिवार को सौंपे 50 हजार रुपये

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो