14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की महिलाओं ने फौजी भाइयों को भेजी राखी

अपने हाथो से बनायी है राखी, जानिए क्या है कहानी

2 min read
Google source verification

image

Devesh Singh

Aug 01, 2017

Rakh

Rakh



वाराणसी. देश की रक्षा करने के लिए वीर सपूत दिन-रात सरहद की रक्षा करते हैं। आज हम खुद को इसलिए सुरक्षित महसूस करते हैं कि हमारी फौज विषम परिस्थितियों में भी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी करते हैं। फौजियों को त्योहार मनाने का भी मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में आइडियल वुमन वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने फौजी भाइयों को अपनी हाथ से बनायी हुई राखी भेज कर रक्षा बंधन की मिसाल पेश की है।
Kashi






Ravindpuri

सोसायटी के सदस्यों ने फौजी भाइयों के लिए खुद राखी तैयार की है। संस्था का उद्देश्य है कि सीमा पर तैनात जवानों को यह नहीं लगे कि कोई उनके साथ नहीं है। उन्हें इस बात का अहसास कराया जा रहा है कि सारा देश उनके साथ है। इसी विचार से सदस्यों ने रविन्द्रपुरी स्थित पीएम नरेन्द्र मोदी के जनसम्पर्क कार्यालय में बनायी हुई राखी सौंपी है। खास बात है कि सदस्यों ने खुद अपने घर में राखी तैयार की और सभी सदस्यों ने रंग बिरंगी राखी को एकत्रित किया और फौजी भाइयों को भेजा।

India

देश है फौजी भाइयों का परिवार
संस्था की अध्यक्ष बीना सिंह ने कहा कि फौजी भाई खुद को अकेला न समझे। सारा देश ही उनका परिवार है। देश की रक्षा के लिए रात, दिन, सर्दी व गर्मी की बिना परवाह किये सरहद की रक्षा करते हैं। आज देश के लोग सुरक्षित हैं क्योंकि देश की सेना डटी रहती है। हम अपने सभी फौजी भाइयों के लिए राखी भेज रहे हैं ताकि उन्हें भी यह याद रहे कि सारा देश उनके साथ है। राखी भेजने वालों में राखी, रानी, प्रिया श्रीवास्तव, सुमन सिंह, सुषमा सिंह आदि महिला शामिल थी।

ये भी पढ़ें

image