30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कच्चे केले का भुर्ता बनता है बहुत ही स्वादिष्ट

आज हम आपको कच्चे केले का भुर्ता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 18 Jan 2018, 3:22 PM IST

kache kele ka bharta

kache kele ka bharta

कच्चे केले से बहुत ही रेसिपीज बनाई जाती हैं। आज हम आपको कच्चे केले का भुर्ता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह आसान सी रेसिपी है और कच्चे केले का भुर्ता भी बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। यहां पढ़ें कच्चे केले का भुर्ता की रेसिपी -

सामग्री -

कच्चे केले - 4 (500 ग्राम)
सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
हींग - १-२ पिंच
जीरा - ½ छोटी चम्मच
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
अमचूर - ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (१ इंच टुकडा़ कद्दूकस किया हुआ)

विधि -

कच्चे केलों को अच्छे से धोकर तीन भागों में काट लीजिए, किसी बर्तन में पानी उबलने रख दीजिए, पानी में उबाल आने पर आधा छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए और कटे हुए केले डाल दीजिए। केलों को ८-१० मिनिट और तक केले के नरम होने तक पका लीजिए।

उबले हुए केले पानी से निकल लीजिए। केलों को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए। केले ठंडे होने पर इन्हें छील कर मैश कर लीजिए। पैन में तेल डालकर गर्म करें, तेल के गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मसाले भून लीजिए। अब इसमें मैश किए हुए केले डाल दीजिए। लाल मिर्च, नमक, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डाल दीजिए और सभी चीजों को १-२ मिनिट अच्छे से मिक्स करते हुए मिला लीजिए।

केले का भर्ता बनकर तैयार है इसे आप प्लेट में निकाल लीजिए। केले के भर्ते को आप चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।