
Parwal aloo ki sabzi
मौसमी सब्जियां खाने का अपना ही मजा है। एक तो यह साल में कुछ ही दिनों के लिए खाने को मिलती हैं, दूसरा यह पोषण से भरपूर होती हैं। परवल भी सर्दियों में ही खाने को मिलते हैं। इन्हें आलू के साथ सूखी सब्जी के रूप में बनाया जा सकता है। यह बहुत ही टेस्टी बनते हैं और सर्दी से भी बचाते हैं। यहां पढ़ें परवल आलू की सब्जी की रेसिपी -
सामग्री -
परवल - 7-8 परवल (250 ग्राम)
आलू - 3 (250 ग्राम)
सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हींग - 1 पिंच
जीरा - ½ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा कम या स्वादानुसार
अमचूर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि -
आलू और परवल को छील कर धो लीजिये और छोटे-छोटे टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए।
पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर गैस धीमा कर दीजिए और इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए। इस मसाले में कटी हुई सब्जी डाल दीजिए, इसमें नमक, लाल मिर्च डालकर अच्छे से सब्जी को मिक्स कर लीजिए ताकि मसाले सब्जी पर अच्छे से लग जाएं।
सब्जी में ३-४ टेबल स्पून पानी डाल दीजिए और धीमी आंच पर ही सब्जी को ५ मिनिट ढक कर पकने दीजिए। ५ मिनिट बाद सब्जी को खोलिए चैक कीजिए और सब्जी को अच्छी तरह चला दीजिए और फिर से ढककर ५ मिनिट और पकने दीजिए। पांच मिनिट बाद सब्जी को एक बार फिर से चैक कीजिए, सब्जी में पानी कम हो तो २-३ टेबल पानी डाल दीजिए, और आलू नरम होने तक पकने दीजिए, सब्जी में सौंफ पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब सब्जी़ को 3 मिनिट और पकने दीजिए। सब्जी में हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दीजिए।
सब्जी बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए। परवल आलू की सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिए और खाइए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Updated on:
18 Dec 2017, 4:18 PM IST
Published on:
18 Dec 2017, 4:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.