
veg bhurji
कई बार ऐसा होता है कि हमें समझ ही नहीं आता कि हम क्या बनाएं, अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति है, तो इस बार वेज भुर्जी बनाएं। यह बहुत ही पौष्टिक और सवादिष्ट रेसिपी है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसमें करीब करीब सारी सब्जियां इस्तेमाल होती हैं। यहां पढ़ें वेज भुर्जी रेसिपी -
सामग्री -
फूल गोभी - 1-400 ग्राम (2 कप कद्दूकस किया)
पत्ता गोभी - 1 छोटा या 200 ग्राम (1 कप कद्दूकस किया)
हरी मटर - एक कप छिली हुई
शिमला मिर्च - 2
पनीर - 200 ग्राम ( एक कप कद्दूकस किया हुआ)
टमाटर - 2-3 (मीडियम आकार के)
हरी मिर्च - 1-2
अदरक - एक इंच का लम्बा टुकड़ा
दही - आधा कप (100 ग्राम)
तेल - 4 टेबल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
साबूत मसाले - (10 कालीमिर्च, 4 लोंग और २ बड़ी इलाइची छिली हुई, छोटा एक टुकड़ा दाल चीनी)
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहैं)
नमक - डेड़ छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
काजू - 12-15 ( एक काजू को 4-5 टुकड़े करते हुए काट लीजिए)
किशमिश - 20-25
हरा धनिया - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि -
फूल गोभी को साफ कीजिए और बड़े टुकड़े में काट कर नमक के गरम पानी में 5 मिनिट के लिए डाल कर रख दीजिए। पानी से गोभी के टुकड़ो को निकालिए, साफ पानी से २ बार धोइए और कद्दुकस या फूडप्रोसेसर से बारीक काट लीजिए। पत्ता गोभी को धो कर कद्दूकस कर लीजिए या फूड प्रोसेसर में या चाकू से एकदम बारीक बारीक कतर लीजिए।
मटर के दाने धो लीजिए शिमला मिर्च धोकर बारीक काट लीजिए। टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लीजिए। टमाटर को दही डाल कर एक बार मिक्सर को फिर से चला दीजिए ताकि वह टमाटर के मसाले में अच्छी तरह मिक्स हो जाए। साबूत मसाले दरादरा कूट लीजिए।
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिए, गरम तेल में छिले हुए हरे मटर डाल कर, तल कर प्लेट में निकाल लीजिए। बचे हुए गरम तेल में कटे पत्ता गोभी और शिमला मिर्च कर 2-3 मिनिट फ्राई करके इन्हैं भी प्लेट में निकाल कर रख लीजिए।
कढ़ाई में बचा हुआ 2 टेबल स्पून डालिए, तेल में जीरा डाल कर ब्राउन होने तक भूनिए, दरदरे किए मसाले डालिए, हल्का सा भूनिए, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालिए और अब पिसा हुआ मसाला डालिए। मसाले को चमचे से चला चला कर तब तक भूनिए जब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे।
भुने मसाले में कद्दूकस किया गया फूल गोभी डालिए, मिलाइए और ढककर, धीमी आग पर २ मिनिट पका लीजिए। ढक्कन खोलिए, सब्जी में मटर, पत्ता गोभी , शिमला मिर्च और कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल कर मिलाइए। नमक, काजू, किशमिश और आधा हरा धनिया डालकर मिलाइए। सब्जी ५ मिनिट तक या अच्छी तरह सब्जी से पानी सूखने तक चमचे से चलाते हुए भूनिए। गरमा गरम स्वादिष्ट वेज भुरजी तैयार है। वेज भुर्जी प्याले में निकालिये और चपाती, परांठा या चावल किसी के साथ खाइए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
19 Feb 2018 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allशाकाहारी
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
