3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: रामनवमी पर दिखी कौमी एकता की मिसाल

ram navmi, ahmedabad news, railway employees: खोखरा स्थित राजपुर - हीरपुर रेलवे कॉलोनी

Google source verification


अहमदाबाद. अहमदाबाद में खोखरा स्थित राजपुर – हीरपुर रेलवे कॉलोनी में रामनवमी पर कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। जहां रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ एवं महाआरती के अवसर मुस्लिम रेल कर्मी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रमजान माह भी जारी होने से इस दौरान उनके इफ्तार का भी वक़्त हुआ तो उनके लिए इफ्तारी की व्यवस्था की गई।

रेलकर्मी यूनियन के नेता संजय सूर्यबली ने कहा कि विगत लगभग 50 वर्षों से रामनवमी यहां अखंड रामायण का आयोजन होता है। इस वर्ष भी 29 मार्च को शाम 7 बजे से श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का प्रारम्भ हुआ एवं 30 मार्च को श्री राम महाआरती के साथ समाप्त हुआ। महाआरती से पहले काफ़ी तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन भक्तजन प्रभु श्रीराम के आसन पर प्लास्टिक तानकर खड़े हो गए एवं पाठ निर्विघ्न चलता रहा। अखंड पाठ एवंस मापन आरती पर रेलकर्मचारी सपरिवार प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपस्थित रहे। भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए एक साथ रोज़ा इफ्तार किया और उसके बाद सभी महाआरती में शामिल हुए ।