3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

अहमदाबाद-मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल आरंभ

दीपावली से पहले परिचालन प्रस्तावित

Google source verification

अहमदाबाद. देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अहमदाबाद-मुंबई के बीच शुक्रवार से ट्रायल आरंभ हुआ है। संभवतया दीपावली से पहले इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है।
ट्रेन में यात्रियों की क्षमता के अनुरूप और नियमित तौर पर चलने वाली ट्रेन की गति से ही कुछ दिनों तक ट्रायल जारी रहेगा। उसके बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त की ओर से मंजूरी मिलने पर ट्रेन को संभवतया दीपावली से पहले इसे चलाया जाएगा।

इस ट्रेन में कई प्रकार की नई विशेषताएं

इस ट्रेन में स्वचालित रूप से दरवाजे खोलने, आपातकालीन लाइटें, संचालन के लिए ड्राइवर के केबिन में लोको पायलटों के आरामदायक जगह, यात्रियों के लिए बायो वैक्यूम टायलेट, शौचालयों के अलावा दिव्यांगों के बैठने की अनुकूल कुर्सियां, प्रत्येक सीट पर लाइट, जीपीएस आधारित ऑॅडियो-विज्युअल यात्री उद्घोषणा प्रणाली, मनोरंजन के लिए हॉट स्पॉट वाई-फाई, अत्यधिक आरामदायक सीटें, एक्जीक्यूटिव श्रेणी में रोटेटिंग कुर्सियां, प्रत्येक कोच में कई प्रकार के गर्म आहार, गर्म व ठंडे पेय के साथ पेंट्री, प्लेटफार्म साइड कैमरे और रियर व्यू कैमरे की सुविधा मिलेगी।

सुरक्षा की नई कवच तकनीक

चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में बनी सुरक्षा की नई कवच तकनीक से लैस पहली वंदे भारत ट्रेन-दो ट्रेनों को आपस में टकराने से बचाएगी। एक पटरी पर दो ट्रेनें आमने-सामने आने पर कवच तकनीक की मदद से ट्रेन 380 मीटर पहले ही रुक जाएगी।