26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद
Video News: नशे के कारोबार में पुलिसकर्मी की लिप्तता, दो गिरफ्तार
Play video

Video News: नशे के कारोबार में पुलिसकर्मी की लिप्तता, दो गिरफ्तार

अहमदाबाद एसओजी ने की कार्रवाई, नरोडा मुठिया गांव रोड से दबोचा, दो किलोग्राम चरस की गई जब्त।
Google source verification

Ahmedabad. शहर में एक पुलिस कर्मचारी ही नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पुलिस कर्मचारी सहित दो लोगों को करीब दो किलोग्राम (1.872 किलो) चरस के साथ पकड़ा। इनके पास से 4.68 लाख की चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में पुलिस कर्मचारी शैलेष सिंह चौहान और अजय उर्फ बादशाह बघेल (26) शामिल है। पुलिसकर्मी शैलेष अहमदाबाद शहर ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है। उसकी लिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

एसओजी ने बताया कि चार जनवरी की मध्यरात्रि बाद सूचना के आधार पर टीम ने नरोडा मुठिया गाम रोड पर शंखेश्वर टाउनशिप के पास अजय को पकड़ा। नोबलनगर में खोडियारनगर निवासी और मूलरूप से मेघाणीनगर में रहने वाले अजय के पास से एक किलो 872 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी कीमत 4.68 लाख रुपए है।

आरोपी की पूछताछ में सामने आया कि वह जो चरस लाया था, उसकी वह फुटकर में बिक्री करता था। वह शैलेष नाम के व्यक्ति के पास से बेचने के लिए यह चरस लेकर आया था। ऐसे में शैलेष सिंह की जांच की गई। जांच में सामने आया कि वह अहमदाबाद शहर ट्रैफिक पुलिस का कर्मचारी है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।