30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
MayoCollege: मेयो कॉलेज का सालाना वार्षिकोत्सव देखिए वीडियो
Play video

MayoCollege: मेयो कॉलेज का सालाना वार्षिकोत्सव देखिए वीडियो

पंजाब के राज्यपाल वी.पी.सिंह बदनोर ने कहा कि बदलते परिवेश में पूरी दुनिया में चुनौतियां बढ़ रही है। भारत भी इसमें शामिल है। पारम्परिक व्यवसाय और नौकरियां बहुत तेजी से बदल रही है। इन सबके बीच युवाओं व विद्यार्थियों को खुदको श्रेष्ठ बनाना होगा। यह बात उन्होंने रविवार शाम को मेयो मेयो कॉलेज के 136 वें वार्षिकोत्सव में कही।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 2 Dec 2019, 4:10 PM IST

अजमेर. पंजाब के राज्यपाल वी.पी.सिंह बदनोर ने कहा कि बदलते परिवेश में पूरी दुनिया में चुनौतियां बढ़ रही है। भारत भी इसमें शामिल है। पारम्परिक व्यवसाय और नौकरियां बहुत तेजी से बदल रही है। इन सबके बीच युवाओं व विद्यार्थियों को खुदको श्रेष्ठ बनाना होगा। यह बात उन्होंने रविवार शाम को मेयो मेयो कॉलेज के 136 वें वार्षिकोत्सव में कही।

उन्होंने मेयो कॉलेज में दी जाने वाली शिक्षा, दीक्षा व सर्वांगीण विकास की बात कही। राज्यपाल बदनोर ने मेयो कॉलेज में खेलकूद, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व विभिन्न सदनों को पुरस्कृत किया। इससे पहले मेयो गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजराज सिंह, निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एच. कुलकर्णी, विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मुख्य अतिथि व ओल्ड बॉयज का स्वागत करते हुए प्रतिवेदन पढ़ा। समारोह में गवर्निंग काउंसिल के पूर्व चेयरमैन गजसिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

इनको किया पुरस्कृत

बदनोर ने अन्तरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके 1965-66 बेच के पूर्व छात्र दीप कपूरिया व 1980 बैच के प्रो. एकनाथ प्रभाकर घाटे को जेटीएम गिब्सन अवार्ड प्रदान किया। इसी तरह ठा. रघुराजसिंह बदनोर अवार्ड इतिहास के अध्यापक एन.पी. वर्मा को दिया।

Read more: सेना को समर्पित लिट-फेस्ट का हो आयोजन: बदनौर

Read more:Mayo college: युवाओं का अनुभव बना सकता है भारत को श्रेष्ठ

Read more:FOG: कोहरे की चादर में लिपटा अजमेर पुष्कर घाटी से,देखिए वीडियो