17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

WEATHER: जमीन पर ओस और आसमान में कोहरा

सूरज के कोहरे-बादलों के आगोश में छुपने से लोगों को धूप नसीब नहीं हुई। मौसम में घुली ठंड और गलन ने परेशान किया।

Google source verification

अजमेर.

पिछले दिनों प्रदेश में हुई बरसात और ओलावृष्टि का असर मौसम पर दिखने लगा है। चूरू, फतेहपुर, माउन्ट आबू जैसी बर्फीली ठंड सोमवार को अजमेर में भी रही। जमीन पर ओस और आसमान पर बादलों संग कोहरा छाया हुआ है। सूरज के कोहरे-बादलों के आगोश में छुपने से लोगों को धूप नसीब नहीं हुई है। । मौसम में घुली ठंड और गलन ने परेशान किया। कई जगह लोग अलाव जलाकर उसके सहारे बैठे है।

Read More: हिट एंड रन, नशे में एक के बाद एक ठोकता चला गया गाडिय़ां

अल सुबह से आसमान में बादल और कोहरा छा गया है। । लोग सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। वाहनों, पेड़-पौधों और जमीन पर ओस भी नजर आई। सूरज नहीं निकलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। नलों में पानी भी बर्फ सा महसूस हुआ। मौसम में घुली गलन ने लोगों को परेशान किया। शहर में कई जगह सडक़ों के किनारे और चाय-थडिय़ों पर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। रात के तापमान में करीब 6 से 9 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।

Read More: Crow Death: वन विभाग को मिला आनासागर बारादरी पर मृत कौआ

पारे में जारी उतार-चढ़ाव

पारे में उतार-चढ़ाव कायम है। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री के बीच बना हुआ था। रविवार को यह लुढक़ता हुआ 8.1 डिग्री तक पहुंच गया। हमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और कई प्रदेशों में चक्रवाती परिसंचार बनने से मौसम बदला है। यह सिलसिला जनवरी-फरवरी तक चलेगा।

Read More: Crime: ठेकेदार पर गहराया शक, पुलिस की टिकी हैं निगाहें

पड़ सकता है पाला

दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो चुका है। राजस्थान में सर्दी की रंगत बढ़ गई है। इससे कई जगह पाला भी पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान के लिहाज से देखें तो 13 जनवरी 2017 को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री के साथ अजमेर सबसे सर्द रहा था। इसके बाद बीते साल 28 दिसंबर को पारा 4.0 डिग्री पर जा पहुंचा था। अजमेर में दिसंबर-जनवरी के दौरान पारा 3 से 8 डिग्री के बीच रहता आया है।

Read More: Tention: मंदिर में निर्माण पर भडक़े लोग, पुलिस ने किया पाबंद