18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

सरिस्का में पर्यटकों को बाघिन के हुए दीदार, हो गए गदगद

घानका सदर रेंज वन क्षेत्र में हिसार हरियाणा से व दुबई, ग्रीस देश से आए पर्यटकों को पानी पीते हुए दी दिखाई

Google source verification

अकबरपुर. सरिस्का बाघ अभयारण्य में पर्यटकों को बाघिन एसटी-9 के दीदार होने से पर्यटक गदगद नजर आए। पहली बार सरिस्का में आए विदेशी पर्यटकों को जब बाघिन दिखाई दी तो वे खुशी से फूले नहीं समाए।

नेचर गाइड नत्थूराम यादव ने बताया कि बाघिन एसटी-9 घानका सदर रेंज वन क्षेत्र में हिसार हरियाणा से पर्यटकों को पानी पीते हुए दिखाई दी। ग्रीस देश से आए निकोलस वाउटिराकोस पहली बार सरिस्का आए और पहली बार में बाघिन देख कर बहुत खुश हुए। वही दुबई से आई वर्षा गैयकवाड और दैवानीमैंकर भी बहुत खुश नजर आए। गुरुवार को सरिस्का घूमने के लिए कुछ पर्यटक दिल्ली और गुरूग्राम से भी पहुंचे और सफारी का लुत्फ उठाया। 2 दिन की लगातार छुट्टी के कारण सरिस्का में पर्यटकों की आवाजाही जारी रही।

यह सप्ताह सरिस्का के लिए गुलजार भी रहा। एक अक्टूबर को जब सरिस्का पार्क खुला तो सबसे पहले पर्यटकों को एसटी 9 बाघिन ही दिखी थी और उसके बाद गुरुवार शाम को भी सफारी के दौरान बाघिन एसटी 9 पानी पीते हुए दिखाई दी। नेचर गाइड अजय कुमार ने बाघिन का फ़ोटो लिया। उनके साथ नेचर गाइड नत्थू यादव भी मौजूद थे।