24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म/ज्योतिष
आज का राशिफल, बुधवार, 23 जुलाई, 2025 | Horoscope 23 July 2025 | Rajasthan Patrika
Play video

आज का राशिफल, बुधवार, 23 जुलाई, 2025 | Horoscope 23 July 2025 | Rajasthan Patrika

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 22, 2025

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।

आज के राशिफल में जानिए:

🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?

🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?

🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?

🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण

🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?

हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

(राशिफल – बुधवार, 23 जुलाई, 2025)

मेष :- अपने करियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

वृषभ :- आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम-प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

मिथुन :- घर-परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क :- आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र व आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह :- समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख संभव है। कार्य करने के तरीकों में बदलाव करें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह उत्पन्न करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

कन्या :- आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। आज किसी से भी लेन-देन न करें। व्यापार में अनायास लाभ के योग हैं। अधूरे कार्य समय पर पूर्ण होंगे। आय से अधिक व्यय हो सकता है।

तुला :- किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रह सकता है। मन में उत्साह की कमी रहेगी। घर की साज-सज्जा में समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक :- परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता रहेगी। सामाजिक कामों में अत्यधिक उत्सुकता से कार्य बिगड़ सकते हैं।

धनु :- आपकी सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि और चातुर्य से आने वाली कठिनाइयाँ दूर होंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।

मकर :- मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, परंतु आपके संबंधों से कार्य संपन्न होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कुंभ :- परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

मीन :- अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। परिवार में किसी से मतभेद की आशंका है, शांत रहें। पुराने संबंधों से लाभ होगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है। वस्त्र एवं आभूषण की प्राप्ति संभव है।

ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास