करीना कपूर बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बेस्ट मॉम भी हैं। उनके पेरेंटिंग स्टाइल से मां-बाप को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। करीना रोज अपने बच्चों के लिए रीडिंग टाइम निकालती हैं। वो रोज रात को रीडिंग करती हैं। करीना के मुताबिक बच्चों के लिए रीडिंग बहुत जरूरी है और इससे उनकी डेवलपेंट में काफी मदद मिलती है। आप भी अपने बच्चे के साथ बुक रीडिंग कर सकते हैं। इससे आपको अपने बच्चे के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा।