10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : जैन मुनि के महापारणा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, 48 दिन के उपवास के बाद ग्रहण किया अन्न

जैन मुनि संविज्ञसागर के महापारणा महोत्सव में सोमवार को श्रद्धालु उमड़ पड़े।अन्न त्याग कर 48 दिन से उपवास कर रहे नैनवां में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि संविज्ञसागर ने 49 वें दिन अन्न ग्रहण किया।

Google source verification

नैनवां. जैन मुनि संविज्ञसागर के महापारणा महोत्सव में सोमवार को श्रद्धालु उमड़ पड़े।अन्न त्याग कर 48 दिन से उपवास कर रहे नैनवां में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि संविज्ञसागर ने 49 वें दिन अन्न ग्रहण किया। मुनि का महापारणा कराने के लिए सोमवार को जैन समाज के कई घरों में चौके लगाए। मुनि ने किशनगढ़ से आए एक परिवार द्वारा सवाईराम जैन मंदिर में लगाए चौके में महापारणा किया।जुलूस के साथ जैन मुनि महापारणा करने को निकले तो जुलूस में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जुलूस के मार्ग पर मकानों की छतें व चबूतरिया श्रद्धालुओं से अटी रही। बाजार में तो स्थिति यह बनी रही कि आधा किमी लम्बे जुलूस से अटा रहा।


जुलूस शान्तिवीर धर्मस्थल से पहले बस स्टैंड पर पर पहुंचा। वहां से बूंदी रोड पर पहुंचा। वापस भगतङ्क्षसह सर्किल, कनकसागर की पाल, गढ़पोल दरवाजा, दपोला, सदर बाजार होता हुआ हुआ लोहड़ी चौहाटी पहुंचा। लगभग 48 उपवास की साधना उपरांत 4 से 5 किमी नगर भ्रमण किया। मुनि की संकल्पित विधि बहुत मुश्किल से अजमेर से आए श्रावक राजीव जोली के यहां श्री स्वाई रामजी जैन मंदिर में मुनि का महापारणा श्रावक श्राविकाओं द्वारा करवाया गया।मुनि के महा पारणा के बाद जुलूस वापस शांति वीर धर्म स्थल पर पहुंचा। मुनि श्रुतेश सागर व क्षुल्लक सुप्रकाश सागर भी साथ थे।संविज्ञसागर विश्व शांति व आत्म कल्याण के लिए 20 अगस्त से उपवास पर थे।

चातुर्मास प्रारम्भ होते ही मुनि ने 21 व 22 जुलाई को दो दिन, व 7 से 9 अगस्त तक तीन दिन के उपवास रखे थे। मुनि ने पिछले वर्ष चातुर्मास में भोपाल के चौक आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 32 उपवास किए थे। अपने पुराने रिकार्ड को तोडक़र मुनि ने नैनवां में 48 दिन के उपवास किए।


अवतरण दिवस मनाया
महापारणा के बाद आचार्य सुनील सागर का 48 वां अवतरण दिवस मनाया। पूजन के बाद आचार्य सुनील सागर की जीवन गाथा पर महा विज्ञ की महायात्रा पर नाटिका का आयोजन किया गया।महापारणा महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य धन्यकुमार जिनप्पा व विशिष्ठ अतिथि सुनंदा जैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सलाहकार सुनन्दा जैन थी।


इन शहरों व कस्बों से पहुंचे श्रद्धालु
महापारणा महोत्सव को देखने के लिए कई शहरों व कस्बों जयपुर, अजमेर, कोटा, किशनगढ़, टोंक, केकड़ी, निवाई, सवाईमाधोपुर, उनियारा, अलीगढ़, मदनगंज, देवली, बूंदी, इंदरगढ़, देई, जजावर, बांसी, दुगारी, रानीपुरा, आवा, नगरफोर्ट सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे।