नोताडा.क्षेत्र की ग्राम पंचायत देईखेडा के वार्ड दो में भाटू की गली की नालियों के गंदे पानी की निकासी के रास्ते को पंचायत द्वारा अवरुद्ध करने पर आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार को ग्राम पंचायत भवन पहुंच कर प्रदर्शन किया, जिसके बाद मौके पर सरपंच व सचिव के नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने सोमवार तक समस्या के समाधान नहीं होने पर पंचायत भवन के तालाबंदी की चेतावनी देते हुए सरपंच कार्यालय के दरवाजे पर ज्ञापन चस्पा कर दिया। मोहल्ले की निवासी राजकरन्ता बाई, मूर्ति, तुलसाबाइ ,प्रकाशी बाई, कैलाशी ,किस्मत, कन्या बाई, सीमा आदि ने बताया कि पंचायत द्वारा करवाए गए सफाई कार्य के दौरान गली की नालियों के पानी का निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे गली में गंदा पानी जमा हो गया, जिसके कारण पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। पंचायत द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सोमवार को पंचायत भवन के तालाबंदी की जाएगी।
किसी व्यक्ति द्वारा अपनी जगह की सफाई करवाने के दौरान मोहल्ले के पानी निकासी का मार्ग अवरूद्ध हो गया है।जल्द ही कल जेसीबी से पानी की निकासी मार्ग साफ करवा दिया जाएगा और मोहले के लोगों को रास्ते से भरे गंदे पानी से निजात मिलेगी।
राजकुमार मीना, सरपंच ग्राम पंचायत देईखेडा