12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

तबाही: तेज अंधड़ और बारिश के साथ ओले, विद्युत पोल और वृक्ष गिरे

डूंगरपुर. मौसम अपनी रोज चाल बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं, तो कभी अचानक बारिश गिर जाती है। इससे पारा नीचे गिर जाता है।

Google source verification

तबाही: तेज अंधड़ और बारिश के साथ ओले, विद्युत पोल और वृक्ष गिरे
डूंगरपुर. मौसम अपनी रोज चाल बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं, तो कभी अचानक बारिश गिर जाती है। इससे पारा नीचे गिर जाता है। लेकिन, रविवार दोपहर मौसम के खाए पलटे ने लोगों की सांसे अटका दीं। दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक आसमान घनघोर घटाओं से घिर गया और तेज हवाएं चलने लग गई। देखते ही देखते तेज हवाएं आंधी में तब्दील हो गई और तेज बारिश शुरू हो गई। लोग कुछ समझते उसके पहले ही आंधी और बारिश ने रौद्र रुप ले लिया। सडक़ों से अपने गंतव्य को जा रहे लोग पक्के आश्रय स्थलों के नीचे खड़े हो गए। सडक़ों पर यातायात लगभग थम गया। तेज बारिश के साथ ही करीब आधे घंटे तक ओले भी गिरे। यह पत्थरों की वर्षा करते प्रतीत हुए। तेज अंधड़, बारिश का यह दौर करीब एक घंटे तक रहा। बारिश थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जनजीवन सामान्य हुआ।तेज बारिश से सडक़ों पर नदियों की तरह पानी बहने लगा। वहीं, तेज हवा के साथ बारिश होने से कई पेड़ व विद्युत पोल धराशाही हो गए।
गिरे पोल और पेड़
तेज हवा के साथ बारिश होने से न्यू मार्केट, एसपीबी कॉलेज, कलक्ट्रेट निवास के पास, आजाद नगर में सरकारी क्वार्टर के समीप, साबेला बाइपास, सदर थाना चौराहा के समीप कई पेड़ तो उनकी शाखाएं और विद्युत पोल मय तार के साथ सडक़ों पर आ गए हैं। वाहन दूसरे मार्ग से निकल रहे हैं। आजाद नगर में पुलिस क्वार्टर के पास पेड़ विद्युत पोल पर गिर गया। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पुराना बस स्टैंड पर एक पेड़ की डाली विद्युत केबलों पर गिरी। इससे पेड़ के नीचे स्थित कई केबिन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।