14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाज़ियाबाद
अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर उतरे किसान, मुआवजे से नहीं हैं खुश, देखें VIDEO
Play video

अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर उतरे किसान, मुआवजे से नहीं हैं खुश, देखें VIDEO

अपनी मांग को लेकर किसान अर्ध नग्न अवस्था में सड़क पर उतर गए।
Google source verification

गाजियाबाद। लोनी में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों का अनशन 150वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेता मनवीर तेवतिया भी मंडोला पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने अर्ध नग्न अवस्था मे बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि मंडोला गांव में स्थित आवास विकास की योजना से वहां के किसान काफी नाराज हैं। उनका मानना है कि उन्हें जो मुआवजा दिया गया है, वह उचित नहीं है। उनकी मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए साथ ही हर घर के एक सदस्य को नौकरी और आवास दिया जाए।लेकिन, काफी कोशिशों के बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हैं। बतादें कि इस आंदोलन का नेतृत्व मनवीर तेवतिया कर रहे थे। लेकिन, हालात बिगड़ते देख प्रशासनिक अधिकारियों ने मनवीर तेवतिया पर जिला बदर की कार्रवाई कर दी थी। उसके बाद भी किसानों का आंदोलन खत्म नहीं हो पाया। मनवीर तेवतिया के गाजियाबाद में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध 5 तारीख को समाप्त हो गया था। लेकिन जिला प्रशासन ने एक बार फिर मनवीर तेवतिया पर 16/1/1018 तक के लिए जिला बदर का प्रतिबंध लगा दिया है।