रायपुर . भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस द्वारा पूछे गए 9 सवालों पर पलटवार किया है। साव ने कांग्रेस से 9 के बदले 27 सवाल के जवाब मांगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सवाल पूछने का हक नहीं है। जनता उनसे 4 साल में किए गए वादाखिलाफी पर सवाल पूछ रही है। कांग्रेस को पहले जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पहले आरक्षण पर उठ रहे सवालों का जवाब दे। मनरेगा, गोठान, कोरोना काल के समय किए गए घोटालों का हिसाब दे। कांग्रेस सरकार इन सवालों को टाल रही है और दूसरे विषयों की जनता का ध्यान भटका रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार को इन सब सवालों का जवाब देना होगा।