20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन रीजनल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगन्नाथ मंदिर में देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

1 सितंबर को द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

Google source verification

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंची। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर आयोजित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुईं। वे ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं। उसके बाद राष्ट्रपति ने गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किए। यहां उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की। साथ ही राष्ट्रपति ने महंत घासीदास संग्रहालय का अवलोकन भी किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू की बेटी इतिश्री भी शामिल हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एम के राउत, जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

दूसरे दिन शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इससे पहले वे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएंगी और पूजा अर्चना करने जाएंगी।