1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन रीजनल
कांग्रेस के एक और विधायक का वीडियो वायरल, हड़कंप
Play video

कांग्रेस के एक और विधायक का वीडियो वायरल, हड़कंप

कांग्रेस के एक और विधायक का वीडियो वायरल, हड़कंप:पाली-तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा से काम दिलाने को लेकर बातचीत और नोट गिनते दिखा शख्स; मोहित केरकेट्टा ने बताया साजिश
Google source verification

रायपुर नोटों के बंडल के साथ चंद्रपुर विधायक का वीडियो वायरल होने बाद कांग्रेस के एक और विधायक का स्टिंग वीडियो सामने आया है। दो दिन दो कांग्रेस विधायकों का वीडियो वायरल होने से प्रदेश में सियासी हड़कंप मच गया है। जिसमें विधायक मोहित केरकेट्टा से एक शख्स काम दिलाने को लेकर बातचीत कर रहा है। साथ ही पैसे गिनते भी दिखा है।मोहित केरकेट्टा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। जिनका वीडियो पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि अवैध वसूली करते अगर किसी भी नेता विधायक की कोई खबर सामने आए तो समझ जाइएगा कि नेता कांग्रेसी है। इससे पहले कल ही चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का भी एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह नोटों के बंडल के साथ दिख रहे थे। हालांकि उन्होंने इस पर कहा कि, मैं तो पैसों की तरफ देख भी नहीं रहा। बीजेपी पहले भी मेरे खिलाफ साजिश कर चुकी है।