3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर

Viral Video : लापरवाही ने लड़की को स्टेशन से पहुंचाया अस्पताल, ऊपर से गुजरी ट्रेन, देखें वीडियो

Viral Video : जबलपुर के मदन महल स्टेशन पर एक लड़की ट्रेन पकड़ने के चक्कर में प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रैक पर गिर गई।

Google source verification

जाको राखे साइयां मार सके न कोय।इन पंक्तियों का मतलब है कि जिसके ऊपर हाथ भगवान का हो, आशीर्वाद भगवान का हो उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।ये पंक्तियां इस हादसे पर सटीक बैठती हैं। क्योंकि एमपी की संस्कारधानी जबलपुर के मदन महल स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जिसमें एक लड़की चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी,उसी वक्त उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गई। इस घटना वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/https://www.dailymotion.com/video/x8trp1y

 


एक लड़की जिसका नाम काजल दुबे बताया जा रहा है, जो कि कटनी की रहने वाली है। वह भोपाल जाने के लिए ट्रेन पकड़ रही थी। तभी ट्रेन छूट जाने के कारण वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि जब लड़की ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेन के नीचे आ गई। ट्रेन लड़की के ऊपर से गुजर गई। वहां मौजूद लोगों लड़की को घायल अवस्था में ट्रैक से उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया।