23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर
बुजुर्गों का थाने में होगा डाटा, सुरक्षा की मिलेगी गारंटी
Play video

बुजुर्गों का थाने में होगा डाटा, सुरक्षा की मिलेगी गारंटी

पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने दी जानकारी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Praveen Kumar Chaturvedi

•

Updated: 29 Mar 2023, 7:21 PM IST

जबलपुर। बुजुर्गों में सुरक्षा का भाव जगाने और उनकी आवश्यकताओं पर नजर के लिए पुलिस ऑपरेशन आस्था चलाएगी। इसके तहत अकेले रह रहे बुजुर्गों का पुलिस अधिकारी खयाल रखेगे। यह जानकारी देते हुए नवागत एसपी टीके विद्यार्थी ने बताया कि थाना स्तर पर उनका डाटा तैयार किया जाएगा। थाना प्रभारी और पुलिस अफसर समय-समय पर मुलाकात करेंगे। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता में विद्यार्थी ने कहा कि पिछले तीन माह में हुए सडक़ हादसों में 80 से ज्यादा लोग जान गवां चुके हैं। इन हादसों की समीक्षा में पता चला कि 27 प्वॉइंट पर हादसों का ग्राफ अधिक है। उन्होंने भू माफिया, अवैध शराब, सट्टा, क्रिकेट सट्टा पर भी सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।