
वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने कहा कि हम दुश्मन को निशाना बनाते हैं। दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई में कितने लोग मरे, यह देखना हमारा काम नहीं है। पुलवामा हमले के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तानी दावे के बारे में पूछे जाने पर धनोआ ने यह बात कही। इस कार्रवाई के बाद पहली बार वायुसेना प्रमुख मीडिया से मुखातिब हुए।