राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश (Rajasthan Heavy Rain)का दौर जारी है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर (IMD Alert)से पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भागों के करीब 21 जिलों में तीन सितंबर से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी ऐसे में 4 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं 5 सितंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है।