3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Bike Chori : प्रागपुरा पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा

प्रागपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद कर मुख्य आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Nov 04, 2024

– 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

जयपुर- कोटपूतली-बहरोड। प्रागपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद कर मुख्य आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण व पुलिस कार्रवाई

11 अक्टूबर 2024 को हिमांशु (उम्र 19) पुत्र बलबीर सिंह राजपूत निवासी खेलना प्रागपुरा की मोटरसाइकिल RJ32SK1452 ओमकारा होटल पावटा के सामने से चोरी हो गई थी। इस संबंध में 13 अक्टूबर को प्रागपुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड के नेतृत्व में और शिप्रा राजावत वृत्ताधिकारी विराटनगर के निर्देशन में थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने पावटा व प्रागपुरा कस्बे के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच और पूर्व अपराधियों से पूछताछ के बाद चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए आरोपी राहुल मीणा (उम्र 19) पुत्र राजेंद्र मीणा निवासी ढाणी रेला तन कारोली थाना प्रागपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।