15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
हैरिटेज निगम में बढ़ा विवाद…अतिरिक्त आयुक्त ने सरकार से मांगी महापौर पर प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति
Play video

हैरिटेज निगम में बढ़ा विवाद…अतिरिक्त आयुक्त ने सरकार से मांगी महापौर पर प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम में महापौर और अतिरिक्त आयुक्त के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पांच दिन बाद भी महापौर मुनेश गुर्जर अपने पार्षदों के साथ धरने पर बैठी हैं और अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर महापौर, महापौर पति सहित आठ पार्षदों व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।
Google source verification

महापौर ने यहां तक कहा कि यदि अतिरिक्त आयुक्त ये साबित कर दें कि मैंने जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया है तो मैं उसी समय महापौर पद से इस्तीफा दे दंूगी।

भाजपा ने उठाए सवाल
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र भार्गव ने कहा कि महापौर पर कार्रवाई न कर राज्य सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया है। उन्होंने सरकार से महापौर मुनेश गुर्जर और दोषी पार्षदों को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब इस तरह की तथाकथित घटना पर राज्य सरकार ने ग्रेटर निगम की मेयर को बिना जांच के बर्खास्त कर दिया था। राज्य सरकार अपनी महापौर को बचा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़