26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सजाई फूल बंगला और 56 भोग की झांकी, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Play video

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सजाई फूल बंगला और 56 भोग की झांकी, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

भगवान गणपति को नवीन पोशाक धारण करवा कर विभिन्न प्रकार के फूल, फल, केला, नींबू, अमरूद, पपीता एवं सब्जियां विशेष रूप से अर्पित की गई।

Google source verification

जयपुर. श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी महाराज के फूल बंगले की भव्य झांकी सजाई गई। महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गणपति को नवीन पोशाक धारण करवा कर विभिन्न प्रकार के फूल, फल, केला, नींबू, अमरूद, पपीता एवं सब्जियां विशेष रूप से अर्पित की गई। इस दौरान प्रथम पूज्य के समक्ष छप्पन भोग की झांकी भी सजाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। संध्या आरती के बाद भक्तजनों को छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया।