2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Makar Sankranti 2026: जयपुर में पतंगबाजी का धमाल, जानें कहां रहेगी पतंग उड़ाने पर रोक

Makar Sankranti 2026: जयपुर में पतंगबाजी का धमाल, जानें 'कौन' से इलाके में 'क्यों' रहेगी पतंग उड़ाने पर रोक #JaipurKiteFestival

Google source verification

Makar Sankranti 2026 मकर संक्रांति पर14 जनवरी को जयपुर में पतंगबाजी की धूम रहेगी। जयपुर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की परंपरा बहुत पुरानी है। जयपुराइट्स ही नहीं दूर-दूर से भी इस दिन पतंगबाजी का आनंद लेने के लिए लोग जयपुर आते हैं। जयपुर के परकोटा क्षेत्र में पतंगों की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई है। जयपुर का काइट फेस्टिवल भी काफी प्रसिद्ध रही है। जयपुर में पतंगबाजी जब परवान पर होती तब शहर की छते आबाद और सड़कें सूनी नजर आती हैं। पतंगबाजी के दौरान लोग तिल के लड्डुओ, फीणी और अन्य व्यंजनों का लुत्फ लेते हैं। मेहमानों का भी इस दिन इन्हीं व्यंजनों से स्वागत किया जाता है। इस बार शहर के कुछ इलाकों में दो दिन पतंगबाजी पर रोक रहेगी। दरअसल, जयपुर में आर्मी डे परेड Army Day Parade का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा कारणों के चलते महल रोड, हरे कृष्णा मार्ग, जगतपुरा क्षेत्र में पांच किलोमीटर के परिधि में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी।