RBSE Result 2026 : राजस्थान में साल 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई है. वहीं दोनों बोर्ड परीक्षा समाप्त होते ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2026) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार यह काफी जल्द होने वाला है और रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2026) के लिए छात्रों का इंतजार भी जल्द समाप्त हो जाएगा.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा (RBSE Result Date 2026 )ऐलान किया गया है कि राज्य में 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान इसी महीने यानी मार्च महीने में ही होने वाली है. 10वीं का परिणाम 20 मार्च और 12वीं का परिणाम 20 से 30 मार्च के बीच घोषित किए जाएंगे.