5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में कड़ाके की सर्दी, ठंडी हवाओं से धूजे लोग

मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। प​श्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन बारिश के बाद आज मौसम साफ नजर आया। इस कारण कड़ाके की सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। तीखी सर्दी के कारण लोग आज सवेरे धूजते नजर आए। वहीं तेज सर्दी से सुबह जल्द घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 17, 2025

– राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमान रहा 7 डिग्री से​ल्सियस

– हल्के कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया पिंक सिटी

जयपुर। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। प​श्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन बारिश के बाद आज मौसम साफ नजर आया। इस कारण कड़ाके की सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। तीखी सर्दी के कारण लोग आज सवेरे धूजते नजर आए। वहीं तेज सर्दी से सुबह जल्द घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश में बादलवाही का दौर है। जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ रहा। इस कारण लोगों को तेज सर्दी महसूस हुई। प्रदेश के कई जिलों में आज सवेरे कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी जयपुर में तापमान 7 डिग्री से​ल्सियस रहा। इस कारण गलनभरी सर्दी लोगों को महसूस हई और लोग तीखी सर्दी की वजह से कांपते हुए नजर आए। माघ मास में मावठ और बर्फीली हवा से प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्य अतिशीत और शीतलहर की चपेट में हैं। कड़ाके की सर्दी और मावठ ने लोगों को घरों में दुबकने पर विवश कर दिया है। छाए कोहरे के चलते आमजन जीवन भी प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज जयपुर समेत छह जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज और कल 23 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी गई है।

इन जिलों में कोहरा छाया

मौसम विभाग के अनुसार 23 जिलों में अतिघना कोहरा छाया रहा। प्रदेश में गुजरते विक्षोभ के असर से बदले मौसम से आज और कल अतिघना और घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर, जयपुर, बारां, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, पाली, मारवाड़ जंक्शन और जैसलमेर में आज घना कोहरा छाया रहा।इन जिलों में तीखी सर्दी का दौर

बर्फीली हवाएं चलने से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ। मैदानी इलाकों में नागौर 3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द जिला रहा। वहीं अलवर 5, श्रीगंगानगर 5, सीकर में फतेहपुर 5, अजमेमर 6, सीकर 6, सिरोही 6, माउंट आबू 4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं राजधानी जयपुर में ताप सवेरे 7 डिग्री तापमान रेकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़