4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर जयपुर में शीतलहर, प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर

राजधानी जयपुर में अब ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रही है। आज सुबह भी राजधानी जयपुर में हल्की धुंध दिखाई दी। साथ ही शीतलहर चलने से तेज सर्दी भी रही। इस कारण लोग आज सुबह धूजते नजर आए। वहीं तेज सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Dec 19, 2024

– राजधानी जयपुर में दिखाई दी आज हल्की धुंध

जयपुर। राजधानी जयपुर में अब ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रही है। आज सुबह भी राजधानी जयपुर में हल्की धुंध दिखाई दी। साथ ही शीतलहर चलने से तेज सर्दी भी रही। इस कारण लोग आज सुबह धूजते नजर आए। वहीं तेज सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। हालांकि राजधानी जयपुर के तापमान में धुंध की वजह से बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह तापमान 10 डिग्री से​​​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के मैदानी इलाकों में बर्फवारी से प्रदेश में सर्दी का जोर बढ़ेगा।

जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत समेत प्रदेश के कई जिले अतिशीत व शीतलहर की चपेट में हैं। पौष मास की शुरूआत से ही कड़ाके की सर्दी के साथ अब घने कोहरे की जद में कई जिले आ गए हैं। सुबह शाम में छाए घने कोहरे से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी अब प्रभावित होने लगी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कड़ाके की सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना जताई है।

कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे

प्रदेश के शेखावाटी अंचल समेत सात जिलों में बीती रात पारा 5 डिग्री या उससे कम दर्ज किया गया। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रहा वहीं फतेहपुर कस्बे में रात का तापमान लगातार जमाव बिंदू से नीचे जमा रहा है। कस्बे का आज न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चूरू 1.5, करौली 3, संगरिया 1, पिलानी 4, माउंटआबू 3, बीकानेर 5.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहे।

गलन बढ़ी, छाई धुंध

जयपुर समेत कई जिलों में बीती रात पारे में बढ़ोतरी हुई, लेकिन गलन से लोग परेशान रहे। जयपुर में बीती रात पारा 10 डिग्री रहा। वहीं जिले के जोबनेर कस्बे का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में सुबह छाए घने कोहरे ने लोगों को घरों में दुबकने पर विवश कर दिया। सीकर, हनुमानगढ़, समेत कई जिलों में धुंध छाए रहने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़