– मौसम विभाग ने दी आज राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बादल बरस रहे हैं। बारिश से मौसम में ठंडक घुली हुई है। गुलाबी नगर जयपुर में आज सवेरे से ही बारिश का मौसम बना हुआ है और पूरे शहर में बारिश का दौर जारी है। प्रवेश के पूर्वी और मेवाड़ क्षेत्र में मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। इससे कई जगह जलभराव की समस्या भी बन रही है। बारिश का यह दौर आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा में न्यूनतम तापमान आज 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर में आज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर में आज कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इन दिनों में मानसूनी बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।