26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज सर्द-गर्म, सुबह से ही बादल छाए
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज सर्द-गर्म, सुबह से ही बादल छाए

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार हल्की बौछारें पड़ सकती है। प्रदेश में बने प​श्विमी विक्षोभ के असर से ऐसा हो सकता है। राजधानी जयपुर में भी इसी के असर से आज सवेरे बादल छाए रहे। बीच-बीच में सूर्य देव भी दर्शन दे रहे थे। बादलों की वजह से प्रदेश में सर्दी के तेवर भी नरम है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न के बराबर सर्दी रही।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Feb 27, 2025

– प्रदेश में बना हुआ हुआ प​श्चिमी विक्षोभ का तंत्र, बारिश की संभावना

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार हल्की बौछारें पड़ सकती है। प्रदेश में बने प​श्विमी विक्षोभ के असर से ऐसा हो सकता है। राजधानी जयपुर में भी इसी के असर से आज सवेरे बादल छाए रहे। बीच-बीच में सूर्य देव भी दर्शन दे रहे थे। बादलों की वजह से प्रदेश में सर्दी के तेवर भी नरम है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न के बराबर सर्दी रही। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बने नए प​श्चिमी विक्षोभ के असर से आज कुछ जिलों में हलकी बौछारें या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे मौसम में ज्यादा बदलाव तो नहीं आएगा, लेकिन गुलाबी ठंडक बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में बादल छाए रहे। बादलों की वजह से बीते दो दिन से दिन में पड़ रही गर्मी से आज लोगों को राहत मिली। राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमान 20 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कमोबेश एक जैसा ही मौसम दिखाई दे रहा है।

तीन संभागों में हो सकती है बारिश

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरी ईरान और आसपास के क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों के मौसम में आज बदलाव दिखाई दे रहा है। आज से 1 मार्च के दौरान राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। प्रदेश में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी इस दौरान बारिश होने की संभावना है। जिसके असर से रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने के आसार हैं। प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन के अलावा रात में भी गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है।