3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर में सड़क हादसा: दो कारों में ऐसी हुई भिड़ंत कि लहूलुहान हो गया एक शख्स , देखें वीडियो

एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Nov 04, 2024

जयपुर। झोटवाड़ा इलाके में आज सुबह दो कारों में आमने—सामने भिड़ंत हुई। इस दौरान एक कार में सवार एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। हादसा झोटवाड़ा में खिरणी फाटक पुलिया के पास हुआ।

कार चालक ललित कुमावत ने बताया कि उनके चाचा की आज तीये की बैठक है। ऐसे में कार में सामान लेकर जा रहे थे। वह सर्विस रोड से जा रहे थे, तभी सामने से एक टैक्सी आई। टैक्सी चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। आरोप है कि टैक्सी चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि उनकी कार डिवाइडर पर चढ़ गई। वह हादसे में बाल—बाल बचे। उनकी कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कार में तीये की बैठक के लिए रखा सामान भी पूरी तरह बिखर गया।
दोनों चालकों ने करवाया मामला दर्ज
इधर, टैक्सी चालक ने आरोप लगाया कि सामने से कार गलत दिशा में आ रही थी। उसकी कोई गलती नहीं है। सामने से आ रहे कार चालक की गलती से हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। दोनों कार चालकों की और से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।