3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

20th Kargil Vijay Divas 2019:फ्लैगिंग ऑफ समारोह आयोजित,ट्रेकिंग टीम को किया रवाना

जिले के मिल्ट्री स्टेशन में शनिवार को कारगिल विजय दिवस की 20 वर्षगांड को लेकर तोलोलिंग टॉप व थ्री पिम्पल काम्पलेक्स के लिए ट्रेकिंग फ्लेगिंग ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 जवानों की ट्रेक टीम को रवाना हरी झंडी दिखाकर रवाना गया।

Google source verification

जैसलमेर. जिले के मिल्ट्री स्टेशन में शनिवार को कारगिल विजय दिवस(Kargil Vijay Divas 2019)की 20 वर्षगांठ को लेकर तोलोलिंग टॉप व थ्री पिम्पल काम्पलेक्स के लिए ट्रेकिंग फ्लेगिंग ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 जवानों की ट्रेक टीम को रवाना हरी झंडी दिखाकर रवाना गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मेजर जनरल टीके आईच ने कहा कि 12-13 जून 1999 की मध्य रात्रि को भारतीय सेना की राजपूताना राइफल बटालियन ने तोलोंलिंग टॉप पर कब्जा कर ऑपरेशन विजय की पहली सफलता दिलाई। इसके 15 दिन बाद 2 राजरिफ ने थ्री पिम्पल पर आक्रमण कर पुन कब्जा कर लिया। तोलोलिंग पर कब्जा करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।

तीन सप्ताह का होगा कार्यक्रम
मेजर जनरल टीके आईच ने बताया कि 2 राजस्थान राइफल्स जुलाई 2019 में को तोलोलिंग टॉप व थ्री पिम्पल पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन कर एक ट्रेक का आयोजन करने जा रही है। उन्होनें बताया कि एक अधिकारी, एक जेसीओ व 12 जवानों की यह ट्रेकिंग टीम जैसलमेर से पहले चंडीगढ पहुंचेगी, इसके बाद लेह होते हुए 5 जुलाई व 7 जुलाई को तोलोलिंग विजय स्थल व थ्री पिंपल्स पहुंचेगी। उन्होनें बताय कि ट्रेकिंग टीम तोलोलिंग टॉप पर 5 जुलाई को विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल से सम्मानित ले. जनरल रणवीरसिंह से रू-बर-रू होगी। ट्रेकिंग टीम 25 जुलाई को कारगिल युद्ध स्थल पर फ्लैेग इन होगी। वहीं 26 जुलाई को कारगिल युद्ध स्मारकर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।