1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: गुजराती पर्यटकों ने दिया पर्यटन को सहारा

दशहरा से लेकर दिवाली से ठीक पहले तक बंगाली सैलानियों का सीजन फीका जाने से फिक्रमंद जैसलमेर के पर्यटन व्यवसाय को पड़ोसी प्रांत गुजरात के बाशिंदों ने दिवाली सीजन में अब तक सम्बल प्रदान कर दिया है।

Google source verification

दशहरा से लेकर दिवाली से ठीक पहले तक बंगाली सैलानियों का सीजन फीका जाने से फिक्रमंद जैसलमेर के पर्यटन व्यवसाय को पड़ोसी प्रांत गुजरात के बाशिंदों ने दिवाली सीजन में अब तक सम्बल प्रदान कर दिया है। दिवाली के दूसरे दिन से शुरू हुई गुजराती सैलानियों की भीड़ रविवार को भैया दूज के मौके पर परवान पर नजर आई और हजारों की संख्या में गुजराती पर्यटक स्वर्णनगरी की धरा पर भ्रमण करने पहुंचे। शहर से लेकर सम के धोरों तक ‘जीजे’ नम्बर वाली गाडिय़ों की रेलमपेल से पर्यटन से जुड़े व्यवसायी बम-बम हैं। गुजरात के अलावा राजस्थान के विभिन्न शहरों व दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों के पर्यटक भी घूमने पहुंच रहे हैं। मौजूदा समय में हजारों सैलानियों के सैलाब से पीत पाषाणों से निर्मित स्वर्णनगरी खचाखच भर गई है और जैसलमेर के अनेक होटलों से लेकर सम-खुहड़ी के रिसोट्र्स में नो रूम के हालात बन गए हैं। शहर के अच्छे रेस्टोरेंट्स में तो सैलानियों को खाने-पीने के लिए वेटिंग करनी पड़ रही है।