2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

केतु कला गांव में किए हवाई फायर, घटनास्थल से 6 खोल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद

- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मौके पर पहुंचे

Google source verification

बालेसर/जोधपुर. बालेसर उपखंड क्षेत्र एवं शेरगढ़ थाना अंतर्गत केतु कला गांव में बीती रात्रि को दो घरों पर हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। वही इस घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुनील के पवार घटनास्थल पर जायजा लेने के लिए बालेसर पहुंचे हैं। इस घटना में बुद्धा राम विश्नोई की रिपोर्ट पर भजनलाल बिश्नोई पुत्र मंगलाराम बिश्नोई एवं उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने शेरगढ़ थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीमें गठित कर गहनता से जांच शुरू की है। इस घटना से केतु कला सहित आसपास गांव में दहशत के साथ ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। केतु कला गांव में रात्रि को वाईफाई के मामले में शेरगढ़ पीसीसी सदस्य उमेद सिंह राठौड़ ने भी घटना की निंदा की है।

गौरतलब है कि गत 7 जून 2020 को केतु कला गांव में भजनलाल बिश्नोई एवं उनकी गैंग ने मोहनलाल सोनी के घर फायरिंग कर लूटपाट की थी तथा पुलिसकर्मियों सहित सरपंच के साथ मारपीट भी की थी। तब से मुख्य आरोपी भजनलाल विश्नोई फरार चल रहा है। भजनलाल बिश्नोई नहीं बीती रात्रि को बुद्धा राम विश्नोई एवं मोहन लाल सोनी के घर हवाई फायर किए थे। अभी तक इस मामले में पुलिस को मुख्य दहशत कर्ताओं का कोई सुराग नहीं लगा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़