4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

जब मंच से एक्टर ने कहा हर व्यक्ति अपने अधिकारों को जाने और उनको हासिल करें, देखें वीडियो

नगर निगम कम्युनिटी हॉल में विश्व मानव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बॉलीवुड के अभिनेता अली खान, विशिष्ट अतिथि महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित मानव अधिकार प्रशासन मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मानवाधिकार को लेकर चर्चा की लोगों को उनका हक दिलाने आवाज बुलंद की।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Dec 11, 2019

कटनी. नगर निगम कम्युनिटी हॉल में विश्व मानव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बॉलीवुड के अभिनेता अली खान, विशिष्ट अतिथि महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित मानव अधिकार प्रशासन मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मानवाधिकार को लेकर चर्चा की लोगों को उनका हक दिलाने आवाज बुलंद की। लोगों को उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करने चर्चा की इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि हर व्यक्ति के कुछ न कुछ अधिकार निहित है। उसे उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं होती। लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताने और जागरूक करने के उद्देश्य से ही हर साल 10 दिसंबर को पूरी दुनिया में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक करना, मानवाधिकारों के हनन को रोकना है। मानवाधिकारों में मुख्य रूप से आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार और अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता शामिल है। मानव के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए इस दिवस की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएस सोनी, राजेंद्र पांडेय, जगनपाल, मणीराम आदि मौजूद रहे।

 

पूर्व केबिनेट मंत्री सत्येंद्र पाठक के नाम से रखा जा रहा बस स्टैंड का नाम, शुरू हुए विरोध के स्वर

 

यहां भी हुआ आयोजन
मानव अधिकार दिवस पर आधारकाप स्थित केडीसी कॉलेज भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मप्र मानव अधिकारी आयोग के सौजन्य से हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर शशिभूषण सिंह, अध्यक्षता एसपी ललित शाक्यवार, विशिष्ट अतिथि डॉ. पारस जैन, डॉ. राजेंद्र कौर लाम्बा, बीके लक्ष्मी, रमाकांत निगम आदि रहे। इस दौरान मावन अधिकार को लेकर चर्चा की गई। विशिष्ट जनों का सम्मान कियागया। बताया गया कि आमतौर पर कम ही लोगों को उनके सभी अधिकारों के बारे में बेहतर ढग़ से पता है। लोगों को उनके तमाम अधिकारों के बारे में विस्तार से बताने के लिए ही इस तरह के दिनों का आयोजन किया गया। जिससे उनको अपने खुद के अधिकारों के बारे में पता चल सके। भारतीय संविधान इस अधिकार की न सिर्फ गारंटी देता है, बल्कि इसे तोडऩे वाले को अदालत सजा देती है।