23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
देखें वीडियो… लक्जरी वाहन बना आग का गोला
Play video

देखें वीडियो… लक्जरी वाहन बना आग का गोला

-पानी का टैंकर मंगवा कर आग पर काबू पाया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 8 Apr 2024, 1:47 AM IST

कोटा. जिले के मंडाना थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट रविवार शाम एक लक्जरी वाहन में अचानक आग लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। तब तक वाहन पूरी तरह से जल चुका था। सहायक उप निरीक्षक अब्दुल कलाम ने बताया कि मंडाना निवासी नाहर सिंह भाटी कसार की तरफ से अपने वाहन में आ रहे थे तभी बोनट में धुआं दिखाई देने पर वाहन को रोका। कुछ देर में ही वाहन में आग लग गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक निजी फैक्ट्री से पानी का टैंकर मंगवा कर आग पर काबू पाया। बाद में दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। तब तक वाहन पूरी तरह से जल चुका था। संभवतया: आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना सामने आ रहा है। नाहर सिंह भाटी ने बताया कि वह कसार गांव से करीब 1 से 2 किलोमीटर ही चले थे कि अचानक उन्हें धुआं दिखाई देने पर वाहन को रोककर बाहर आ गए। इसके बाद वाहन में आग लग गई।
दमकल की कमी अखरी
मंडाना क्षेत्र में दमकल की व्यवस्था नहीं होने से आगजनी की घटना होने पर लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि टोल प्लाजा के पास उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि कोटा से दमकल आने में देरी हो जाती है। कस्बे में भी दमकल की व्यवस्था होनी चाहिए।