कोटा. मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शहर एसपी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जिले के पुलिस अधिकारीरियों और ताजिया लाईसेंस धारकों की बैठक ली। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 28 एवं 29 जुलाई को मोहर्रम मनाया जाएगा। पर्व पर कोटा शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन, ताजिया व अखाड़ा लाईसेंस धारकों एवं आयोजकों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में मोहर्रम के दौरान लाईसेंस की शर्तों का पालन करने की हिदायत दी गई। जुलुस मार्ग में बिजली के तार नीचे होने, सड़क टूटी होने, जुलुस मार्ग में पेड़ नीचे होने तथा नहरों में समय से पानी नहीं छोडऩे, ताजिये विसर्जन स्थल पर नावों की कमी की समस्या आदि से अवगत कराया। बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर भगवत सिंह हिंगड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमनलाल मीना, ठाकुर चन्द्रशील, उमा शर्मा सहित सभी डिप्टी व थानाधिकारी मौजूद रहे।