12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

video–करंट लील गया एक परिवार की तीन जिंदगियां

कुचेरा (नागौर) . जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के इग्यार गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली के तार ने खेत पर जा रहे मां, बेटे व पुत्रवधू की जिंदगी लील ली। खेत की बाड़ में प्रवाहित कर रखे बिजली के करंट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक छा गया।

Google source verification

– खेत पर काम करने जा रहे थे, करंट की चपेट में आकर मां, बेटे व पुत्रवधू की मौत

-साढ़े छह घंटे चले धरने के बाद मृतकों के परिजनों की मांगें मानी

– नागौर जिले के इग्यार गांव की घटना

कुचेरा (नागौर) . जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के इग्यार गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली के तार ने खेत पर जा रहे मां, बेटे व पुत्रवधू की जिंदगी लील ली। खेत की बाड़ में प्रवाहित कर रखे बिजली के करंट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार इग्यार निवासी हरेन्द्र मेघवाल (32) पुत्र हनुमानराम मेघवाल, उसकी पत्नी सीमा (25) और मां कंवराई (50) सुबह मोटरसाइकिल से अपने खेत पर जा रहे थे। खेत से ठीक पहले वहां एक अन्य खेत की बाड़ के तारों में प्रवाहित कर रखे करंट की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यहां बाड़ को बिजली के तार से जोड़कर करंट प्रवाहित कर रखा था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन व कुचेरा थानाधिकारी मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे। तीनों के शव कुचेरा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाए।

गुस्साए ग्रामीण व परिजन धरने पर बैठे

घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए। वो मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। गुस्साए ग्रामीण घटनास्थल से गुजर रही विद्युत लाइन को अवैध बता रहे थे। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों व ग्रामीणों से समझाइश की। परिजनों के नहीं मानने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। धरने पर पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, भाजपा नेता रेंवतराम डांगा, मेघवाल समाज के नेता भजन सिंह पहुंचे और परिजनों की मांगों का समर्थन किया।

तीन मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया

हरेन्द्र और सीमा के दो बेटे और एक बेटी बताए, जिनके सिर से इस हादसे में मां-बाप का साया छिन गया।

मृतकों के परिजनों को उचित सहायता दिलवाई जाएगी। साथ ही जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

फैलीराम मीणा, अधीक्षण अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम, नागौर

ये रखी मांगें

धरना दे रहे ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने मृतकों को 50-50 लाख रुपए परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा मृतकों के बच्चों को पूर्ण शिक्षा की जिम्मेदारी लेने की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

इनमें अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से विभागीय योजना के तहत प्रत्येक मृतक को पांच- पांच लाख रुपए तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत तीनो मृतकों को 5-5 लाख कुल पंद्रह लाख रुपए की आर्थिक सहायता, मृतकों के बच्चों को पालनहार योजना में निशुल्क शिक्षा व आवास तथा कक्षा 12 के बाद उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना में सहायता देने के साथ ही मृतक परिवार के बालिग व्यक्ति को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन देने पर सहमति बनी। इसके बाद तीनों शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

इन्होंने की सहायता की घोषणा

पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पूर्व विधायक बेनीवाल व राजेन्द्र डुकिया ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से एक लाख रुपए देने तथा भाजपा डांगा ने 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।