13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

video–‘उप विजेता टीम को अहसास है कि एक चूक की क्या कीमत है’

डीडवाना. शहर स्थित राजकीय बांगड महाविद्यालय खेल मैदान पर पिछले पांच दिनों से चल रही इंटर क्लब बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Google source verification

इंटर क्लब बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन, श्रीकांत क्लब ने जीते दोनों खिताब

डीडवाना. शहर स्थित राजकीय बांगड महाविद्यालय खेल मैदान पर पिछले पांच दिनों से चल रही इंटर क्लब बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिवारी के मुख्य आतिथ्य और संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय के विशिष्ठ आतिथ्य में किया गया। इस दौरान बास्केटबॉल खिलाड़ी महावीर ओझा, सुरेश वर्मा, नरपत सिंह राठौड़, तारेश कुमार शर्मा और राजस्थान बास्केटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़, रमाकान्त सारस्वत मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट तिवारी ने कहा कि आपके प्रयास परिणाम के रूप में आपके सामने होते हैं, जिसने जैसे प्रयास किए वैसा परिणाम सामने आता है। संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय ने कहा कि उप विजेता टीम को यह अच्छी तरह अहसास है कि एक चूक की क्या कीमत होती है, विजय ने कहा कि 1857 की क्रांति में अगर एक चूक नहीं होती तो देश नब्बे साल पहले ही आजाद हो गया होता, उन्होंने कहा कि जोश और उत्साह में अक्सर इंसान गलती कर जाता है। राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि यह मैदान पिछले साठ सालों से अनवरत चल रहा है, यहां से अंतरराष्ट्रीय पटल पर खिलाड़ी और रैफरी निकल कर पहुंचे हैं। डीडवाना बास्केटबॉल का नाम अगर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान जनक रूप से लिया जाता है तो इसका श्रेय यहां के प्रशिक्षकों, रैफरियों और पूर्व खिलाड़ियों का जाता है।

श्रीकांत क्लब दोनों वर्गों में विजय-

प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रीकांत क्लब महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विजेता रही। निर्णायक मुकाबलों में जूनियर वर्ग में ओपी सारडा क्लब ने हर्षवर्धन क्लब को 56–40 से हराया, वहीं महिला वर्ग में श्रीकांत क्लब ने राठौड़ क्लब 67–56 से हराया। मुकाबले में लवीना ने 20, खुशबू ने 14 और वर्षा ने 08 व पायल ने 10, जया ने 08 और संगीता ने 06 अंकों का योगदान दिया। पुरुष वर्ग में श्रीकांत क्लब ने केएस क्लब को 84–65 से हराया, मुकाबले में शुभम कच्छावा ने 28, नरेंद्र गिरी ने 16 व हर्षित ने 14 और कुलदीप सैनी ने 14, धीरज ने 10 व धीरज सैनी के 08 अंक हासिल किए।