12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

VIDEO…दूध निकालने के बाद सडक़ों पर छोड़ी जा रही गाएं रोक रही शहर का रास्ता

नागौर. शहर की सडक़ों पर भटकती गाएं अब शहर का रास्ता रोकने लगी है। मुख्य बाजारों के साथ ही हाइवे एवं आवासीय क्षेत्रों में इनकी बढ़ती संख्या ने स्थिति विकट कर दी है। पिछले कुछ समय से सडक़ों पर इनकी संख्या में अप्रत्याशित रूप से आई बढ़ोत्तरी की पड़ताल की गई तो पता चला कि […]

Google source verification

नागौर. शहर की सडक़ों पर भटकती गाएं अब शहर का रास्ता रोकने लगी है। मुख्य बाजारों के साथ ही हाइवे एवं आवासीय क्षेत्रों में इनकी बढ़ती संख्या ने स्थिति विकट कर दी है। पिछले कुछ समय से सडक़ों पर इनकी संख्या में अप्रत्याशित रूप से आई बढ़ोत्तरी की पड़ताल की गई तो पता चला कि इन गायों को का दूध निकालने के बाद इनको सडक़ों पर छोड ़ दिया जा रहा है। इसमें घरेलू स्तर के साथ ही व्यवसायिक स्तर पर पालन करने वाले, दोनों ही शामिल हैं।
शहर की सडक़ों पर गोवंशों का कब्जा
पिछले कुछ दिनों से सडक़ों पर हष्ट-पुष्ट गायों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पहले कुछ जगहों पर नजर आने वाली यह गाएं अब शहर के नया दरवाजा, सलेऊ रोड, स्टेशन रोड, रामपोल, किले की ढाल, सदर बाजार, गांधी चौक, तहसील चौक, ए रोड, बी रोड, दरगाह रोड, दिल्ली दरवाजा, केन्द्रीय बस स्टैंड, मूण्डवा चौराहा, कॉलेज रोड, बीकानेर रोड, मानासर चौराहा एवं जोधपुर रोड पर काफी संख्या में नजर आने लगी हैं। विशेष बात यह है कि दिन में तो इनकी संख्या खासी रहती है, लेकिन शाम होते ही यह संख्या आधी से भी कम पर पहुंच जाती है।
खुद का बचा रहे चारा, कर रहे शहर को परेशान
इसकी छानबीन की गई तो सामने आया कि दुग्ध का कारोबार करने वाले व्यवसायियों ने बचत का नया तरीका तलाश लिया है। इसमें यह व्यवसायी सुबह गायों को दुहने के बाद खुला छोड़ देते हैं, और शाम दुहने के बाद फिर से वही प्रक्रिया दोहराते हैं। इसकी वजह से शहर को भले ही परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन इनकी जेब पर भार कम पड़ रहा है। इसके चलते अब सडक़ों पर लोगों के साथ ही गाएं भी सडक़ों पर यहां, वहां बैठने के साथ लोगों की भीड ़ में शामिल होकर यातायात व्यवस्था में बाधक बनने के साथ ही अनहोनी के खतरे को बढ़ाने में लगी हुई हैें।
शहर का यह रहा हाल
शहर में सेामवार को हुई पड़ताल में नया दरवाजा के पास 11 गाए, नया दरवाजा से दरगाह रोड पर 9 गाएं, दरगाह रोड से दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में 17 गाएं, दिल्ली दरवाजा से गांधी चौक क्षेत्र में 13 गाएं, गांधी चौक से किले की ढाल, किले की ढाल से रामपोल क्षेत्र में मुख्य सडक़ों पर ही 17 गाएं भटकती मिली। इस दौरान इनमें से कई गोवंश सडक़ों पर चल रहे ट्रेफिक के बीच गंतव्य तक पहुंचने में होड़ करती नजर आई। इसकी वजह से लोगों को गाडिय़ों के चालन में बेहद मुश्किल हो रही थी
जनता की जुबानी
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गोवंशों की बढ़ती संख्या ने हालत बिगाडकऱ रख दी है। इनकी बढ़ती भीड़ की वजह से सडक़ों पर सफर करना मुश्किल हो गया है।
गोविंद सांखला
मैं कई बार देखता हूं कि सुबह दुहने के बाद लोग गायों को छोड़ जाते हैं, शाम को आकर ले जाते हैं। इसके बाद फिर से सडक़ पर छोड़ देते हैं। इनकी वजह से सडक़ों पर यातायात प्रभावित होता रहता है।
सुशील कुमार
पिछले कुछ दिनों से बाजारों में गोवंशों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई बार इनकी वजह से लोग दुकानों पर भी आने हिचकने लगते हैं। स्थिति बेहद खराब है।
रामअवतार व्यास
गोवंशों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। दिन भर वैसे भी यातायात व्यस्त रहता है। इसके साथ ही सडक़ों पर भटकते गोवंशों की वजह से स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। कई बार इनके कारण जाम भी लग जाता है।
रफीक अंसारी

क्या कहते हैं अधिकारी
गत सात दिनों के दौरान दो सौ गोवंशों को पकड़ा गया है। अब सुदूर क्षेत्रों से गोवंशों को यहां पर लाकर छोड़ा जा रहा है। गोशालाओं से लाकर इनको सडक़ों पर लावारिश छोडऩे का काम तेजी से चल रहा है। इसकी फोटो कराई जा रही है। इस संबंध में जल्द ही जिला कलक्टर से मिलकर वस्तुस्थिति बताने के साथ ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
रमेश रिणवां, आयुक्त नगरपरिषद नागौर